अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियो को जनपद मे बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों,फड़ फेरी लगाने वाले व मजदूरों के शत प्रतिशत सत्यापन करने व बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान मालिको व बिना पुलिस सत्यापन रहने वाले किरायेदारो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।दिनांक 23/07/2022 को थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना सल्ट द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियो/किरायेदारो का सत्यापन अभियान चलाकर क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियो/किरायेदारो को बिना पुलिस सत्यापन किराये मे रखने वाले 4 मकान मालिको दर्शन सिह पुत्र मदन सिह निवासी क्वैरला सल्ट जनपद अल्मोड़ा,दयाकृष्ण पुत्र प्रेम बल्लभ निवासी क्वैरला सल्ट जनपद अल्मोड़ा,दलीप सिह पुत्र दान सिह निवासी क्वैरला सल्ट जनपद अल्मोड़ा,प्रवीण कुमार पुत्र कुंवरपाल सिह निवासी क्वैरला सल्ट जनपद अल्मोड़ा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए धारा 83 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही कर कुल 20,000/-रु० संयोजन शुल्क वसूल किया गया। थाना क्षेत्र में जनता को बाहरी व्यक्तियो/किरायेदारो के सत्यापन कराये जाने हेतु बताया गया एवं लोगो को जागरूक किया गया।
