अल्मोड़ा-नगर के भ्यारखोला क्षेत्र में विगत दिनों से तेंदुए की सुगबुगाहट पर वार्ड के पार्षद अनूप भारती ने प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा तथा मांग की है कि क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को अति शीघ्र पड़कर सुरक्षित स्थान में छोड़ जाए ताकि स्थानीय निवासी भय के माहौल से निकल सकें।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि हाल ही में हमारे क्षेत्र भ्यारखोला में तेंदुए की उपस्थिति की सूचना प्राप्त हुई है जिस कारण स्थानीय निवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल है।यहां पर तेंदुए के द्वारा एक घर से मुर्गी को भी अपना निवाला बनाया गया है और तेंदुआ उक्त स्थान पर बार-बार देखा जा रहा है।उन्होंने मांग की है कि स्थिति का त्वरित संज्ञान लेकर क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पड़कर सुरक्षित स्थान में छोड़ेंगे जिससे कि स्थानीय लोग भय के माहौल से निकल सके। इस अवसर पर पार्षद अनूप भारती ने कहा कि लोग देर रात तक अपने रोजगार से वापस लौटते हैं।ऐसे में क्षेत्र में तेंदुए की उपस्थिति कभी किसी गंभीर घटना का सबक बन सकती है।उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में इस तरह तेंदुए का बार-बार आना आम जनता के लिए दुर्घटना का सबक बन सकता है।वन विभाग को ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखने की आवश्यकता है।इसके साथ ही जिन स्थानों पर तेंदुए के आवागमन की सूचना मिल रही है उन स्थानों पर पिंजरा लगाना चाहिए एवं गश्त करनी चाहिए जिससे स्थानीय लोग स्वयं को सुरक्षित समझ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *