अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की मंडल कार्यशाला में आज जैंती भनोली मंडल में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला मंत्री देवाशीष नेगी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मेहरा,जिला सदस्यता अभियान के संयोजक प्रकाश भट्ट,नमों ऐप के जिला संयोजक कृष्णा बहादुर,मंडल अध्यक्ष कुंदन नगरकोटी सहित मंडल की समस्त टीम व पंचायत प्रतिनिधि समेत मंडल के मोर्चो के अध्यक्ष व पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

