हल्द्वानी-भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने आज वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्रीय बजट 2024-25 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास’ के लक्ष्य को साकार करने वाला एवं ‘विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला एक सशक्त बजट है।रावत ने कहा कि यह बजट, एक दूरदर्शी बजट है, यह सर्वस्पर्शी बजट युवाओं, अन्नदाता किसानों , मातृशक्ति, छात्रों के साथ ही सभी वर्गों के हितों की पूर्ति करने के साथ अर्थव्यवस्था को बल देने के मोदी जी के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण सहित उनकी पूरी टीम को बधाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *