अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पाताल देवी में संगठन पर्व पर संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित हुई।आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट का जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।आज के कार्यक्रम में केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री सांसद अजय टम्टा का भी जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीयगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।आज के कार्यक्रम में मंच पर सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक प्रकाश भट्ट,कैलाश गुरूरानी,सह संयोजक देवेन्द्र नयाल, लोकेश कालाकोटी उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट द्वारा किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने संगठनात्मक चुनाव को लेकर कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित किया। सक्रिय सदस्यता में जिला अल्मोड़ा का स्थान प्रथम आने पर समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी।पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और आने वाले समय में जिले को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए भी कार्यकर्ताओ को सुझाव दिये।कहा कि कुछ समय बाद प्रदेश में पंचायत व नगर निकाय चुनाव भी होने है।सभी लोगो को अभी से इसमें जुटने को कहा।सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आज के संगठन पर्व संगठनात्मक चुनाव के लिए जिला कार्यशाला में आये सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्यता अभियान में अल्मोड़ा जिले के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी और अल्मोड़ा विधानसभा के सदस्यता लक्ष्य से ऊपर पर सभी को धन्यवाद दिया।संगठन पर्व में आगे आने वाले चुनाव में सभी को मन लगाकर कार्य करने हेतु अपील की। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है जिसमें हमें कार्य करने का अवसर मिल रहा है।मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता अभियान के अपडेट्स व जानकारी ली तथा आगे आने वाले संगठन चुनाव को लेकर भी सभी को जानकारी दी।इसके साथ ही कार्यशाला में उपस्थित रहे सभी पदाधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया।अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अब पार्टी की हर जानकारी डिजिटल होने जा रही है।संगठन चुनाव में भी पार्टी के पदाधिकारी वही बनेंगे जो सक्रिय सदस्यता में अपने लक्ष्य पूरा करेंगे। कार्यक्रम का समापन करते हुए मुख्य वक्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।इसके बाद विगत दिवस मर्चयूला में हुई भीषण बस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों की मृत्यु पर दुःख जताते हुए मृत लोगो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।आज के कार्यक्रम में जिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला,राजीव गुरूरानी,महामंत्री ललित दोसाद,महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री किरन पंत,सोशल मीडिया प्रदेश मंत्री पूनम पालीवाल,दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, पूर्व राज्य मंत्री सिकंदर पवार,पूर्व महामंत्री, पंचायत प्रकोष्ठ महेश नयाल,जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल,मीना भैसोड़ा, जगदीश नगरकोटी,महिपाल बिष्ट, आनन्द डंगवाल,जिला मंत्री देवाशीष नेगी,महेश बिष्ट,वंदना आर्य,संजय डालाकोटी,दीपक साह कन्नु,जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी,सोशल मीडिया प्रभारी निखिल टम्टा,नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी,नगर उपाध्यक्ष जगत भट्,कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल,खीम सिंह बिष्ट,संजय बिष्ट, अंजलि जोशी,प्रदीप नगरकोटी,वीरेन्द्र चिलवाल,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जोशी,नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा चन्दन बहुगुणा,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राजा खान,सागर सिंह गंगोला,कैलाश नाथ गोस्वामी,पूरन नाथ गोस्वामी,कमल सिंह अधिकारी, सुंदर सिंह मटियानी,दर्शन रावत,कैलाश बोरा, विनोद पांडेय,कुन्दन सिंह बिष्ट, दिवाकर नेगी,तसलीम अंसारी,दीवान आर्य,अनुसुचित मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन लाल टम्टा,मनीष बिष्ट,आनन्द बोरा,शंकर बोरा,खीम सिंह रौतेला, महेंद्र सिंह मेहरा,हरीश प्रसाद,दिशांत पवार,भगवान सिंह रावल,रमेश चन्द्र,बालम सिंह करायत,देवेन्द्र सिंह , ललित तिवारी,नरेन्द्र बिष्ट,दिनेश पांडे, गोपाल बिष्ट,लक्ष्मण डसीला,मनोहर सिंह,गोधन सिंह भैसोडा,राजेंद्र सिंह रोतेला सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
