अल्मोड़ा-आज भाजपा सदस्यता अभियान (2024) के तहत ग्रामीण मंडल कसार देवी के माट बूथ संख्या 88 में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा/मंडल प्रवासी भाजपा सदस्यता अभियान अरविंद बिष्ट ने भाजपा के संगठन पर्व,सदस्यता अभियान को शुभारंभ किया व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है।यह किसी परिवार,जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है।भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है।भारत के सांस्कृतिक मूल्य,हमारी निष्ठाएं और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इन्हें प्राप्त करेंगे यह अवधारणा है।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रेम लटवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही साथ ही राजनीतिक दलों में अनूठी पार्टी भी है।कोई राजनीतिक दल लोकतांत्रिक तरीके से हर 6 साल में सदस्यता अभियान नहीं करता।भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जिस पर हमें गर्व है व उनके द्वारा कार्यकर्त्ताओं से निवेदन किया गया कि सदस्यता अभियान को ओर तेजी से करने की जरूरत है जिस से ज़्यादा से ज़्यादा सदस्य भाजपा परिवार में जोड़े जा सके।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिपाल बिष्ट,मंडल अध्यक्ष ग्रामीण युवा मोर्चा कन्हैया बिष्ट,मंडल मंत्री युवा मोर्चा दीपेन्द्र राणा,सोशल मीडिया प्रभारी ललित खोलिया,गोपल सिंह मेहरा,रणजीत सिंह मेहरा, मनोहर सिंह मेहरा,कुंदन सिंह मेहरा, राजेंद्र सिंह मेहरा,मोहन सिंह,संतोष सिंह मेहरा,सूरज सिंह मेहरा,किशन सिंह मेहरा,हेमंत सिंह बिष्ट,संतोष,सूरज सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *