अल्मोड़ा-आज नगर मंडल अल्मोड़ा के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम के तहत शिखर तिराहा से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार क्षेत्रों में व्यापारियों से भेंट एवं शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने की।कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाजार में भ्रमण कर व्यापारी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि दीपावली का पर्व स्वदेशी को बढ़ावा देने का अवसर है।हम सबको चाहिए कि स्थानीय उत्पादों का प्रयोग कर ‘स्वदेशी अपनाएं, देश को सशक्त बनाएं’। व्यापारी बंधु स्वदेशी के प्रचार-प्रसार में आगे आएं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।इस दौरान नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा व्यापारियों द्वारा लोकल फॉर वोकल को प्राथमिकता देना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी के ‘स्वदेशी अभियान’ का लाभ सीधे स्थानीय व्यापारियों तक पहुँच रहा है। यह अभियान न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम है, बल्कि गुमराह करने वाली नीतियों के विपरीत भारतीय आर्थिक मजबूती का प्रतीक भी है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,महापौर अजय वर्मा,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,पूर्व दायित्वधारी गोविंद पिलख्वाल,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,राजीव गुरुरानी,जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, जिला महामंत्री दर्शन रावत, मीडिया प्रभारी मनीष जोशी (मंटू),मदन बिष्ट,नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट,व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,सौरभ वर्मा,नरेंद्र बिष्ट,आनंद भोज,जगत भट्ट, कैलाश गुरुरानी,पंकज लटवाल, सुनील कर्नाटक,मनोज तिवारी, नमित जोशी,देवाशीष नेगी, दीपक पंत,आशीष जोशी,कृष्ण बहादुर,रमेश धपोला एवं शैलेंद्र शाह उपस्थित रहे।कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत किया और दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *