अल्मोड़ा-भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने सभी नगरवासियों को दीपावली,गोवर्धन पूजा तथा भैय्या दूज के पावन त्यौहार पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।अपने शुभकामना संदेश में अमित साह ने कहा कि दीपावली के इस त्यौहार पर प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी लोगों,खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।त्यौहार को भाई चारे के साथ सुरक्षात्मक तरीके से मनाए।उन्होंने कहा कि दीपावली का यह त्यौहार हमारी संस्कृति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह त्यौहार सभी के लिए खुशियां लेकर आए तथा साथ ही हमारी प्रगति के साथ-साथ समाज में शांति और समृद्धि का भी मार्ग प्रशस्त हो।
