अल्मोड़ा -भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत ने अल्मोड़ा को नगर निगम बनाए जाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है।इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस ऐतिहासिक फैसले के लिए उन्हें भी धन्यवाद प्रेषित किया है।प्रेस को जारी बयान में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरन पंत ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री एवं भाजपा सरकार द्वारा अल्मोड़ा के विकास के लिए अल्मोड़ा को नगर निगम बनाने का जो फैसला लिया गया है यह अल्मोड़ा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा‌। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से अल्मोड़ा नगरपालिका के नगर निगम बनने के बाद अल्मोड़ा नगर को जो विकास की दरकार है वह तेजी से पूर्ण होगी।नगर के विकास के साथ साथ जनता की भी रास्तों,नालियों,पथ प्रकाश व्यवस्था की सभी जरूरतें पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से अल्मोड़ा को नगर निगम बनने की दरकार थी जिस पर मोहर लगाकर धामी सरकार ने बड़ा फैसला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *