डीडीहाट-भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से अधिकृत प्रत्याशी अजय टम्टा ने लोकसभा प्रवास के दौरान डीडीहाट विधानसभा के ओगला,सिंगाली और भागीचौरा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान अजय टम्टा ने कहा कि आम नागरिकों का मेरे प्रति यह अटूट विश्वास व निश्चल प्रेम आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की विराट विजय की सुनिश्चितता का प्रतीक है।
