अल्मोड़ा-लोकसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा विधानसभा के नगर पालिका क्षेत्र में घर घर जाकर प्रचार कार्य किया।भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने नगर के अलग अलग क्षेत्रों में टोलियां बनाकर घर घर जाकर प्रचार प्रसार किया।आज एक टोली जिला उपाध्यक्ष मीना भैसोड़ा के नेतृत्व में गंगा पांडे,चन्द्रा जोशी,प्रेमा मेर,माया जोशी सुसमा टम्टा,नंदिता,शान्ति,प्रेमा,जानकी,कोमल महिला पदाधिकारियों ने कुवाडखोला,टम्टा मोहल्ला होते हुए नरसिंह बाड़ी तक,दूसरी टीम मे अमित शाह मोनू नगर अध्यक्ष व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में कैलाश गुरुरानी जिला उपाध्यक्ष, गोविंद मटेला आईं टी,मनोज जोशी, महामंत्री नगर,लता पांडे जिला कार्यकारिणी सदस्य,महिला मोर्चा महामंत्री रेखा आर्य,नगर अध्यक्ष भावना तिवारी,दीपा बिष्ट,ललिता पंचपाल,नेहा उप्रेती,तारा जीना,प्रभा बोरा,पीयूष पांडे,रवि कुमार,पीयूष कुमार,राहुल टम्टा,गीता जोशी,दिशांत पवार ने जाखनदेवी से पनिउड़ियार, रानीधारा तक जनसम्पर्क किया।तीसरी टोली ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन बहुगुणा,पारस नेगी महामंत्री,नमन गुरुरानी उपाध्यक्ष के नेतृत्व में मोहित बिष्ट,आदित्य राणा, मोहित कोरंगा,प्रकाश बिष्ट,खजान पांडे,राहुल बिष्ट,प्रेम डालाकोटी ने मिलन चौक,चर्च एडम्स,जेल रोड होते मुहल्ला ढुंगाधारा तक घर घर जाकर केन्द्र सरकार कि नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। कार्यकर्ताओं ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया।शत प्रतिशत वोट डालने के लिए भी युवा,नये वोटर,एवं बुजुर्ग सीनियर सिटीजन को शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *