अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री देवाशीष नेगी के द्वारा भाजपा सदस्यता अभियान के क्रम में विगत एक सप्ताह में लगातार नगर के विभिन्न हिस्सों में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता कराई गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के क्रम में लगातार भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।इसी क्रम में उनके द्वारा भी नगर के एनटीडी, ढूंगा धारा,नरसिंगवाड़ी, खत्यारी एवं बाजार आदि क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *