अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के द्वारा आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए अल्मोड़ा नगर निगम के अंतर्गत 40 वार्डों से पार्षद पद के सभी सामाजिक वर्गों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे है।जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने बताया कि 25 नवंबर को प्रातः 11 बजे से भाजपा जिला कार्यालय अल्मोड़ा में इस संदर्भ में एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी संभावित पार्षद पद के प्रत्याशियों से आवेदन पत्र लिखित रूप में लिए जाएंगे।बहुगुणा ने कहा कि जो भी पार्षद पद के उम्मीदवार है वे अपना आवेदन जिला कार्यालय में उचित माध्यम से जमा कर दें।बहुगुणा ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा विकास कार्यों के आधार पर नगर निगम में अपना मेयर व बोर्ड बनाएगी।
