अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल द्वारा हुक्का क्लब में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंग,अबीर-गुलाल और फूलों की खुशबू के बीच कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा मौजूद रहे।उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेद भुलाकर एकता और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।उन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।नगर मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हैं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी,पार्षद,महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा राष्ट्र और प्रदेश की उन्नति की कामना की।
