अल्मोड़ा-प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना धीरेन्द्र कुमार पाठक ने दो दिन के भीतर चार इंटरमीडिएट कालेज,राजकीय इंटर कालेज पेटशाल,राजकीय कन्या इंटर कालेज बाडे़छीना,अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बाडे़छीना,राजकीय इंटर कालेज धौलछीना,दो प्राथमिक विद्यालय,राजकीय प्राथमिक विद्यालय धौलछीना,राजकीय प्राथमिक विद्यालय पेटशाल,एक आंगनबाड़ी केंद्र शील पेटशाल का औचक निरीक्षण किया।विद्यालयों में सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई।अध्यापक उपस्थित पंजिकाओं व छात्र उपस्थिति पंजिकाओ का भी निरीक्षण कर सत्यापन किया गया और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था भी ठीक पाई गई। सभी प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक से विद्यालय परिसर को साफ स्वच्छ रखने व सभी सूचनाएं को समय से भेजने के लिए भी कहा गया।विद्यालय निरीक्षण में कमलेश जोशी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।
