अल्मोड़ा-प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना धीरेन्द्र कुमार पाठक ने ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल पेटशाल, तक्षशिला पब्लिक स्कूल व अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बाडे़छीना का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि निजी विद्यालयों को निर्धारित समय के भीतर सोसायटी पंजीकरण व नवीनीकरण की कार्यवाही सम्पन्न कर लेनी चाहिए और इसी उद्देश्य से दिनांक 24-7-2024 को विकास खंड भैसियाछाना के सभी निजी विद्यालयों की वर्चुअल बैठक भी आहूत की गई है। श्री पाठक ने कहा कि पब्लिक विद्यालय को सरकार व विभाग के नियमों के अनुसार निर्धारित समय के भीतर पत्रजात पूर्ण कर लेने चाहिए। निरीक्षण के समय श्री नवीन जोशी वरिष्ठ भी उपस्थित रहे।
