अल्मोड़ा-जनपद में पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन द्वारा ब्लॉक स्तर पर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया के तहत 17 मार्च 2026 को भैंसियाछाना ब्लॉक में एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष एवं आई टी बी पी के सेवानिवृत्त अधिकारी तारादत्त शर्मा ने की।
बैठक में भैंसियाछाना ब्लॉक के पूर्व सीएपीएफ कार्मिकों के साथ-साथ जिला अल्मोड़ा की कार्यकारिणी के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त मनोहर सिंह नेगी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सेवानिवृत्त एल.एस. लटवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से भैंसियाछाना ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रणजीत सिंह को अध्यक्ष,हीराबल्लब को उपाध्यक्ष, हिम्मत सिंह को सचिव, हरी सिंह को कोषाध्यक्ष, गंगा सिंह को संरक्षक एवं रूप सिंह को सलाहकार पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर वक्ताओं ने सीएपीएफ कार्मिकों की लंबित कल्याणकारी मांगों को लेकर सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना,जिला कल्याण बोर्ड का गठन,सीएलएमएस,सीएपीएफ झंडा दिवस कोष,ओआरओपी तथा शहीद का दर्जा शामिल रहे।विशिष्ट अतिथि एम.एस. नेगी ने संगठन के सदस्यों से एकजुट रहने और संघर्ष के दौरान एक-दूसरे का साथ देने का आह्वान किया,साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की।कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष तारादत्त शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की प्रमुख मांगों और गैरसैंण में मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन की जानकारी देते हुए एकता और संघर्ष के महत्व पर जोर दिया।इसी के साथ सभा का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *