भीमताल-आज भीमताल में नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों का स्वागत भीमताल ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा किया गया।बैठक में जिला संयोजक सामंत जी, जिला कोषाध्यक्ष राहुल कांडपाल,जयेष्ठ ब्लाक प्रमुख भीमताल हिमांशु पांडे,ब्लॉक संयोजक कमल गोस्वामी,गोपाल कृष्ण भट्ट, अनीता आर्या,ममता बिष्ट,कमल जोशी,नितेश बिष्ट,राजेंद्र कोटलिया, रश्मि सहगल,पंकज बिष्ट,मदन कुलियाल,प्रकाश आर्य आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में सभी लोगों ने एक स्वर से कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार मिलने चाहिए क्योंकि क्षेत्र पंचायत सदस्य भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जनता के द्वारा चुना हुआ प्रतिनिधि होता है।इस अवसर पर सरकार से यह मांग की गई कि शीघ्र अति शीघ्र क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार दिए जाएं जिससे क्षेत्र पंचायत सदस्य भी अपने क्षेत्र पंचायत में विकास कार्य कर सकें।