बागेश्वर-आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के शीर्ष नेतृत्व ने भीम कुमार को बागेश्वर का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।जिसके लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है तथा पूर्ण विश्वास दिलाया है कि वे पार्टी की विचारधारा तथा पार्टी के कार्यों को सोशियल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगें और अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा, पूरी इमानदारी के साथ पूरा करने की कोशिश करूंगे।उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में हर मोर्चे पर आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का वे भरकस प्रयास करेंगें।भीम कुमार के आम आदमी पार्टी के सोशियल मीडिया प्रभारी बनने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार, आम आदमी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी,कुमाऊं प्रभारी जीतू फुलारा,जिला संगठन मंत्री सुंदर धोनी,दिनेश कुमार,महिपाल मेहता आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।