अल्मोड़ा-मां नन्दा सर्वदलीय महिला समिति के द्वारा आयोजित दो दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव अल्मोड़ा में आकर्षण का केंद्र रहा। रविवार को मां नन्दा देवी मन्दिर में द्वीप प्रज्जवलन के साथ जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला,मनोज वर्मा,मनोज सनवाल,हरीश कनवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चन्द जोशी सहित अनेक जानी मानी हस्तियां मंच पर उपस्थित रही।द्वीप प्रज्जवलन के कार्यक्रम के बाद महिलाओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। बालिकाओं के द्वारा भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयी।इसके साथ ही कुमाऊनी परम्परागत परिधानों में उपस्थित महिलाओं ने गरबा, डांडिया इत्यादि कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।देर रात तक चले कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को कुर्सियों से बांधे रखा। देर रात कार्यक्रम के पहले दिवस का समापन हुआ।आज सोमवार को प्रातः 11 बजे से एलेक्जेंडर गेट से महिलाओं के द्वारा भव्य शोभायात्रा पूरी बाजार में निकाली गयी जिसमें सैकड़ों महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की। शोभायात्रा बाजार होते हुए दोपहर 1 बजे नन्दा देवी मन्दिर पहुंची जहां नन्हे मुन्ने बच्चों ने उद्धघोष के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी।इसके बाद बालिकाओं की मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी तथा पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस दौरान भी सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।सबने जन्माष्टमी महोत्सव की जमकर सराहना की। कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव श्रीमती गीता मेहरा ने किया। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष मीना भैंसोड़ा,सचिव गीता मेहरा, कोषाध्यक्ष माया वर्मा, उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट,व्यवस्थापक विमला बोरा, उपसचिव लक्की वर्मा , सदस्य किरन साह,ज्योति रावत,राधा राजपूत,गीता आर्या,गंगा पाण्डेय,निर्मला जोशी,गीता पाण्डेय,सरिता बिष्ट,प्रेमा बिष्ट,मोहनी कनवाल,गीता बिष्ट,राजेश्वरी जम्याल,तारा भण्डारी,हेमा जोशी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि, महिलाएं,बच्चे,युवा व आम जनता उपस्थित रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था की सचिव श्रीमती गीता मेहरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

