अल्मोड़ा-दुर्गामहोत्सव समिति लक्ष्मेश्वर अल्मोड़ा द्वारा इस वर्ष शारदीय नवरात्र में भव्य दिव्य 12 वें दुर्गामहोत्सव के सफल आयोजन (22 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) के लिए आज रक्षा-बन्धन के पावन दिवस माँ नवदुर्गा एवं देवाधिदेव लक्ष्मेश्वर महादेव के आर्शीवाद से माँ जगतजननी भगवती की मूर्ति निर्माण के लिए विधि विधान से पूजा अनुष्ठान सम्पन्न करके माँ जगतजननी भगवती एंव देवादिदेव श्री भोलेनाथ से सफल आयोजन करने की कामना करी।
पूजा अनुष्ठान आचार्य कैलाश चन्द्र तिवारी द्वारा यजमान लता पन्त एवं पंकज कुमार पंत के हाथों कराकर लोककल्याण की कामना करी।इस अवसर पर समिति के संरक्षक रमेश चन्द्र जोशी,श्रीमती गीता जोशी, समिति के मुख्य संयोजक त्रिलोचन जोशी,संयोजक पार्षद अमित साह, सचिव विक्रम साह,कोषाध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय,उपाध्यक्ष दिनेश मठपाल, उपाध्यक्ष विनय पाण्डेय,लक्ष्मेश्वर वार्ड के पार्षद एव मूर्ति निर्माण विभाग प्रभारी अभिषेक जोशी,साज संगीत व्यवस्था प्रभारी दीपक जोशी, व्यवस्थापक दीवान सिंह बिष्ट, उपसचिव पीयूष पाण्डेय,राहुल जोशी, सुधीर कुमार,राजू भाकुनी,अनुज साह, इंशात बोरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *