अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने को दृढ़ संकल्पित प्रदीप कुमार राय एस०एस०पी० अल्मोड़ा द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु एस०ओ०जी०/एएनटीएफ टीम व समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।दिनांक 11/01/2023 को तिलक राम वर्मा सीओ रानीखेत व ओशीन जोशी सीओ ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना भतरोजखान पुलिस टीम द्वारा पुलिस चेक पोस्ट मोहान पर चैकिंग के दौरान दो नाबालिगों (दोनों की उम्र 16-16 वर्ष) के कब्जे से मोटर साइकिल में परिवहन करते हुए कुल 8.240 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद होने पर थाना भतरोजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया।मामले में थानाध्यक्ष भतरोजखान निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि दोनों नाबालिग सराईखेत के आसपास के क्षेत्रों से गांजा इकट्ठा कर काशीपुर की ओर बेचने के लिए ले जा रहे थे,चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आये।इनका उद्देश्य गांजे की छोटी छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं को बेचकर नशे का आदी बनाने का था।
बरामदगी में 08.240 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है जिसकी कुल
कीमत 1,23,600 रुपये (एक लाख तेईस हजार छः सौ रुपये) है। पुलिस टीम में उ०नि० जगत सिंह थाना भतरोजखान,हे०कानि०प्रकाश चंद्र थाना भतरोजखान,कानि० संदीप सिंह थाना भतरोजखान,कानि० संदीप मलिक थाना भतरोजखान,कानि० प्रकाश चंद्र थाना भतरोजखान शामिल रहे।
