अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा द्वारा विधानसभा जागेश्वर के लमगड़ा में तिरंगा यात्रा के तहत पद यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम मेंजी आई सी लमगड़ा से बाजार होते हुए कौमारी विद्यालय तक पद यात्रा निकाली। कार्यक्रम में जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में जो जागेश्वर विधानसभा में पद यात्रा निकाली गई है उसके लिए युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा करने का उद्देश्य यह है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति में राष्ट्रवाद की भावना जागृत हो।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा पूरे जिले की सभी विधानसभाओं में युवा मोर्चा द्वारा कराई जा रही है और इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति को गौरव की अनुभूति करना है और उन वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों की वीरता व संघर्ष को समाज के हर व्यक्ति तक पहुचाना है जिन्होंने स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे दी थी ।पदयात्रा कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह मेहरा,ब्लाक प्रमुख विक्रम बगडवाल,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी,जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक रावत,जिला मंत्री संजय डालाकोटी,कार्यक्रम विधानसभा संयोजक पुष्कर नैनवाल, कार्यक्रम विधानसभा प्रभारी मोहित रौतेला,विजय सत्वाल,दिनेश पांडेय,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा तारा बजेठा,हरीश सिजवाली, हरीश बिष्ट,भगवत फत्याल,इन्द्रर डसिला,नीमा ढैला,ललिता ढैला,हरीश सत्वाल,हरीश बोरा सहित सैकड़ों कार्यकता उपस्थित थे।
