हरिद्वार-दिनांक 30 अप्रैल को भारतीय जागरूकता समिति द्वारा डीपीएस दौलतपुर में एक कार्यशाला का आयोजन कर छात्रों को कानून संबंधी जानकारी दी गयी।कार्यशाला में एआरटीओ हरिद्वार रत्नाकर सिंह, सीओ ऑप्स व साइबर,हरिद्वार पुलिस निहारिका सेमवाल मुख्य अतिथि रहे।एआरटीओ रत्नाकर सिंह द्वारा स्कूल के बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए वाहन चलाने के लिए निर्धारित आयु सीमा आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। जबकि सीओ साइबर निहारिका सेमवाल द्वारा नशे के दुष्प्रभाव के बारे में चर्चा करते हुए बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए बताया गया साथ ही साइबर क्राइम के प्रति भी जागरूक किया गया।समस्त स्कूल स्टाफ द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के आयोजन के लिए समिति की सराहना की गई साथ ही छात्र छात्राओं द्वारा आश्वासन दिया गया कि कार्यशाला में दी गई जानकारियों का भविष्य में पालन करेंगे।उक्त अवसर पर भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष ललित मिगलानी,प्रिंसिपल डीपीएस पूनम श्रीवास्तव,एस ओ बहादराबाद नितेश शर्मा व समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
