अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश नयाल के निर्देशानुसार आज जनपद के सभी मंडलों में भारतरत्न प्रथम गृहमंत्री एवं प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल जी ने कहा कि कुमाऊँ की पावन धरती पर जन्मे पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने जन-जन को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा और उत्तराखंड सहित पूरे देश में जनजागरण का कार्य किया।आज आवश्यकता है कि हम सब उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।सांसद एवं माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,रमेश बहुगुणा,ललित लटवाल,मनोज सनवाल,गोविंद पिलख्वाल,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक,पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला मंत्री मनोज जोशी,उपाध्यक्ष नरेंद्र आगरी,जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट,चंदन लाल टम्टा,मदन बिष्ट,भूपेंद्र,गौरव कांडपाल,अभिषेक तिवारी,रोहन कुमार,दीवान बिष्ट,देवेंद्र लटवाल,नरेंद्र बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पंडित पंत की जन्मस्थली खूँट पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वहाँ आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा पंडित पंत ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई बल्कि आज़ाद भारत की नीतियों और दिशा को भी गहराई से प्रभावित किया।उनका सरल व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आस्था आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देती रहेगी।पं पंत ने जिस सादगी और निष्ठा के साथ जनहित को सर्वोपरि रखा वह आज के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय है।उन्होंने ग्रामीण अंचलों के विकास,शिक्षा के प्रसार और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता देकर एक ऐसी आधारशिला रखी, जिस पर आधुनिक भारत की इमारत खड़ी है।राजनीति का वास्तविक उद्देश्य सत्ता नहीं,बल्कि समाज की सेवा है यह संदेश हमें उनके जीवन से मिलता है।कार्यक्रम में नगर के सभी विद्यालयों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पं पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को उजागर किया।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश भी पढ़ा गया जिसमें उन्होंने पंडित गोविंद बल्लभ पंत को नमन करते हुए कहा कि उनके आदर्श,त्याग और राष्ट्र सेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।इससे पूर्व प्रातः नगर में प्रभात फेरी नंदा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर गोविंद बल्लभ पंत पार्क तक निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं विद्यालयों के विद्यार्थी सम्मिलित हुए।प्रभात फेरी के उपरांत पंत पार्क में आयोजित भव्य समारोह में नगर महापौर अजय वर्मा,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,मनोज सनवाल,त्रिलोचन जोशी, सुनील कर्नाटक,उपाध्यक्ष पूनम पालीवाल,संदीप श्रीवास्तव तथा जिला मीडिया संयोजक मनीष कुमार जोशी (मंटू) सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।समारोह में जिला प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा,उत्साह और गरिमा का वातावरण बना रहा।अंत में भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *