अल्मोड़ा-आज दिनाँक 1/10/2021 सूचना प्राप्त हुई कि कफली खान से भनोली रोड में एक ऑल्टो गाड़ी गिर गई है।इस सूचना पर एस०आई० हरीश मेहर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे ऑल्टो कार जिसका नंबर UK01-7601 है।भनोली रोड पर सनगाड नामक स्थान पर उक्त वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा है जिसमें 3 व्यक्ति सवार थे जो घायल अवस्था में पड़े थे जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से रेसक्यू कर सड़क से निजी वाहन से CHC धौलादेवी भेजा।जिसमें चालक पंकज सिंह रावत उम्र 24 वर्ष पुत्र हर सिंह रावत R/O तड़कोट की CHC धौलादेवी मे मृत्यु हो गई।दो लोग घायल है जिनमें किरन पुत्री गोपाल सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी -तड़कोट और नंदन सिंह गैडा पुत्र गोपाल सिंह गैडा उम्र 9 वर्ष निवासी दुनाड शामिल हैं।