भनोली में कांंग्रेसियों ने विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में किया बूथ कमेटियों का गठन
भनोली-मेरा बूथ सबसे मजबूत,मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत बूथ कमेटियों के गठन में भनोली क्षेत्र में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जागेश्वर विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि हम सभी को समय समय पर इस प्रदेश में सत्ता में आसीन सरकारों के कार्यों के बारे में विचार करना होगा।विचारोपणान्त स्पष्ट होता है कि कांंग्रेस की सरकार ही एकमात्र ऐसी सरकार इस प्रदेश में रही जिसके कार्यकाल में गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई गयी तथा क्षेत्रों का चहुमुंखी विकास हुआ।उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं तथा गरीबों के ऊपर नये नये नियम थोपे जा रहे हैं।हम सभी को संगठित होकर इस प्रदेश में कांंग्रेस की सरकार लानी होगी।बूथ कमेटियों के गठन पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि आज कांंग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर कांंग्रेस संगठन को मजबूत एवंं सश्कत करने का कार्य कर रही है तथा भविष्य में बूथ कमेटी विकास कमेटी के रूप में कार्य करेगी।बूथ कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट ने बधाईयां देते हुए कहा कि पार्टी ने बूथ कमेटियों को महत्व देने का कार्य किया है।आज चारों ओर युवा कांंग्रेस से जुड़ रहा है।कार्यकर्ता सम्मेलन को अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष प्रकाश भारती,पूर्व डीसीबी अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा,प्रशान्त भैसोड़ा,पीसीसी सदस्य रमेश कान्डपाल,जिला कांंग्रेस उपाध्यक्ष आनन्द प्रसाद,जिला संगठन मंत्री शेरसिंह भैसोड़ा, ललित सिंह गैड़ा,कुन्दन सिंह गैड़ा,न्याय पंचायत अध्यक्ष संजय सिजवाली,जिला सचिव अंकुर कान्डपाल,वरिष्ठ कार्यकर्ता गणेश बिष्ट,प्रकाश चौहान,प्रकाश चन्द्र पान्डेय,प्रताप सिंह बिष्ट,पानसिंह सिंगवाल,सतीश पन्त ने सम्बोधित किया।कार्यकर्ता सम्मेलन में दीवानराम,प्रेमसिंह,जगदीश पान्डेय,परमेश्वर सिंह,बहादुर सिंह सहित सैकड़ों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।
