अल्मोड़ा-मंडल स्याही देवी में रविवार को सेवा पखवाड़ा कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यशाला में बताया गया कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होकर 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक चलेगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, प्रबुद्ध संवाद, नमो मैराथन, विचार गोष्ठियां और दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण जैसे विविध कार्यक्रम होंगे। जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूलमंत्र है। सेवा पखवाड़ा के माध्यम से समाज के अंतिम छोर तक सेवा पहुंचाने का संकल्प लिया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा भाव से सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरे उत्साह और निष्ठा से इस अभियान को सफल करना चाहिए। कार्यशाला के समापन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कृपाल बिष्ट, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा और नरेंद्र बिष्ट सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *