अल्मोड़ा-दिनांक 30 अगस्त 2025 को एडवोकेट डॉ गोविंद लाल बल्टियाल ने भाजपा में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा से आहत होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ली।इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और कहा कि डॉ. बल्टियाल के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी।डॉ गोविन्द लाल बल्टियाल इससे पूर्व भाजपा में पूर्व जिला संयोजक सामाजिक समरसता मंच,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा अल्मोड़ा आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *