अल्मोड़ा-कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने प्रैस को जारी एक बयान में कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अल्मोड़ा में आईएसबीटी का उद्धघाटन 10 मार्च 2024 को वर्चुवली किया गया था लेकिन लगभग एक साल होने को है अभी तक सरकार और जिला प्रशासन आईएसबीटी को सुचारु नहीं कर पायी है और करोड़ो रूपये की लागत से बना अल्मोड़ा का आईएसबीटी आज सफ़ेद हाथी साबित हो रहा है।कांग्रेस सरकार में शुरू हुए इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का मुख्य्मंत्री द्वारा उद्घाटन तो कर दिया गया लेकिन कब यहाँ से बसों का संचालन होगा ये यक्ष प्रश्न है।आज आईएसबीटी केवल कुछ प्राइवेट गाड़ियों की पार्किंग बन गया है।आज भाजपा कांग्रेस सरकार के समय में किये गए विकास कार्यों को रोकने का काम कर रही है।कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही अगर आईएसबीटी का संचालन नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होंगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होंगी।
