जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा ब्लाक के मल्ला सालम की ग्रामसभा जाख ओढ़ेधार में कांंग्रेस की बैठक हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान पानसिंह सुयाल ने तथा संचालन कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश वर्मा ने किया।बैठक में ग्रामीणों ने भाजपा सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया।बैठक में लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र का विकास केवल तब ही हुआ है जब यहां कांंग्रेस की सरकार आयी है।वक्ताओं द्वारा श्री कुंजवाल के द्वारा किये गये विकास कार्यों को गिनवाकर उनकी सराहना की गयी।वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब का अहित हुआ है।श्री कुंजवाल ने कांंग्रेस सरकार द्वारा लागू की गयी कई योजनाओं को गिनवाया गया तथा भाजपा सरकार द्वारा जनहित की योजनाओं में की जा रही कटौती पर गहरी चिन्ता व्यक्त की गयी।बैठक में ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल,न्याय पंचायत अध्यक्ष धनसिंह फत्र्याल,पूर्व प्रधान तड़ैनी उमेद सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश बिष्ट, प्रधान खांकर कृष्ण कुमार,भुवन सिंह बिष्ट,जीत धानक,सुन्दर फत्र्याल,प्रकाश बजेठा,नारायण जोशी,भोला दत्त, चनर राम,शिवदत्त सनवाल,पूरन भट्ट, धरम राम,हर राम,बहादुर राम,चन्दन बोरा,गणेश सनवाल,टीकाराम,चनरराम,गंगा राम,बहादुर राम,रमेश राम,खष्ठीराम सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।