अल्मोड़ा-आज भाजपा संगठनात्मक चुनाव के केंद्रीय पर्यवेक्षक,भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सिकरी से सांसद राजकुमार चाहर एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,महापौर अजय वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,मनोज जोशी,पार्षद अमित साह, पार्षद अर्जुन बिष्ट,पार्षद अभिषेक जोशी, वीरेंद्र आर्या,जगत तिवारी, त्रिलोचन जोशी, आशीष जोशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




