अल्मोड़ा-निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी के जनसंघ के वक्त में सन 1980 से जुड़े कई वरिष्ठजन आज फिर इस बार सक्रिय दिखे।इन सभी वरिष्ठ नेताओं का आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने फूल मालाओं से स्वागत अभिनन्दन किया।भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सभी जनसंघ के समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहने वाले सभी वरिष्ठजनो से भाजपा के मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा को अपना सहयोग देने हेतु आभार व्यक्त किया।आज पुराने जनसंघी रहे वरिष्ठजनों ने भाजपा कार्यालय में अजय वर्मा के पक्ष में खुद घर घर जाकर प्रचार, प्रसार अभियान में बड चढ़कर हिस्सा लेने की इच्छा जाहिर की।आज उपस्थित वरिष्ठ नेताओं में बंसीलाल कक्कड़,सुभाष गोयल, चन्दन सिंह गैंडा,दीपा बिष्ट,पूर्व सांसद प्रतिनिधि गंगा बिष्ट,पूर्व प्रदेश मंत्री एस कुमार,पुष्कर बिष्ट,हरीश सिंह बिष्ट,नरेश वर्मा, रंजीत सिंह भंडारी सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ताओ सहित जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,ललित दोसाद,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, सांसद व केन्द्रीय मंत्री प्रतिनिधि पंकज जोशी,निकाय चुनाव संयोजक दर्शन रावत,दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया,जिला मिडिया प्रभारी जगत तिवारी,पूर्व मंत्री विनीत बिष्ट,नगर महामंत्री मनोज जोशी,सोसल मीडिया आशीष गुरुरानी,दीपक कपूर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *