अल्मोड़ा-पूर्व दर्जा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक के द्वारा छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने तथा उन्हें शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज विमोजो राजकीय कन्या इन्टर कालेज एनटीडी अल्मोड़ा में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।आयोजित कार्यक्रम में बिट्टू कर्नाटक द्वारा शिक्षिकाओं/कर्मचारियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह तथा हाईस्कूल व इन्टर में बोर्ड परीक्षा की मेधावी बालिकाओं को मेडल पहनाकर प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। तदुपरान्त सभा को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि शिक्षिकाओं ने कठोर मेहनत कर बालिकाओं को उत्कृष्ट निर्देशन प्रदान कर उनका मार्गदर्शन किया जिसके परिणामस्वरूप छात्राओं ने भी परिश्रम कर बोर्ड परीक्षा श्रेष्ठ अंकों से उत्तीर्ण कर अपने माता पिता तथा शिक्षकों के गौरव को बढाया है।उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप अपना लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम,एकाग्रता के साथ पढाई जारी रखें और शिक्षिकाओं के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करें तो सफलता आपके सम्मुख होगी।उन्होंने कहा कि छात्राओं के आत्मविश्वास,मनोबल को बढाया जाय और उन्हें समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाय ताकि वे आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये मानसिक रूप से तैयार रहकर सफलता के उच्च शिखर पर पहुंच सकें। बिट्टू कर्नाटक ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि पढाई के अतिरिक्त शारीरिक दक्षता के खेलों में भी प्रतिभाग करना अत्यन्त आवश्यक है ताकि आप मानसिक व शारीरिक रूप से भी स्वस्थ्य रह सकें और इन खेलों के माध्यम से भी अपने क्षेत्र व देश का नाम रोशन करें।प्रभारी प्रधानाचार्या शकुन्तला जुयाल ने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का स्वागत/अभिनन्दन करते हुये कहा कि उनके द्वारा विद्यालय की छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित किये जाने हेतु जो सम्मान समारोह आयोजित किया गया उससे विद्यालय का गौरव बढ़ा है जिसके लिए विद्यालय परिवार बिट्टू कर्नाटक का आभारी हैं।उन्होंने बिट्टू कर्नाटक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाजी नूर अकरम खान,पूर्व सैनिक हयातसिंह बिष्ट,रमेश चंद्र जोशी,देवेंद्र कर्नाटक,गौरव काण्डपाल,रोहित शैली,अभिषेक तिवारी,प्रकाश मेहता,निखिल तिवारी सहित शिक्षिका हेमलता वर्मा,रेनू टम्टा,बेबी जैडा,ऊषा जोशी,प्रेमा तिवारी,हिमानी पंत,हेमा डालाकोटी सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मुक्ता बिष्ट तथा रश्मि काण्डपाल द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।











