अल्मोड़ा -अल्मोड़ा में आखिरकार भाजपा ने पार्टी से रूठे पदाधिकारियों को मना कर उनकी घर वापसी करवा ही ली।आज भाजपा के चुनाव कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने पुष्प गुच्छ देकर दोनों पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत किया। विदित हो कि भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा ने भाजपा से नाराज होकर मेयर पद के लिए अपना निर्दलीय नामांकन कराया था।लेकिन पार्टी के द्वारा उन्हें मना लिया गया और आज पार्टी चुनाव कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर दोनों पदाधिकारियों की घर वापसी करा ली गयी।इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी विनोद गिरी ने भी अपना समर्थन भाजपा को दिया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पार्टी प्रत्याशी अजय वर्मा,पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,दर्शन रावत, कैलाश गुरुरानी,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट,जगत तिवारी, विनीत बिष्ट,मनोज बिष्ट, सिकन्दर पवार सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *