अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी की बैठक आज पार्टी कार्यालय पाताल देवी में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में 10 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मातृ शक्ति आजीविका महोत्सव हवालबाग अल्मोड़ा में आगमन की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी।बैठक में सभी पार्टी पदाधिकारियो को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गयी।बैठक में अल्मोड़ा बागेश्वर दुग्ध संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष गिरीश खोलिया का स्वागत किया गया।तत्पश्चात जिला मंत्री संजय डालाकोटी के चचेरे भाई,नगर महामंत्री मनोज जोशी के ताऊ व किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री नवीन बिष्ट के चाचा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिये प्रार्थना की गयी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,पूर्व दर्जा मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविन्द पिलख्वाल,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित दोसाद,पंचायत प्रकोष्ठ महेश नयाल,महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मिडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,अरविन्द बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भटृ,कैलाश गुरुरानी,महिपाल बिष्ट,मीना भैसोडा़,जिला मंत्री देवशीष नेगी,वंदना आर्या,दीपक साह कन्नू,महेश बिष्ट,जिला मिडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट,आई० टी०शैल के जिला संयोजक गोविन्द मटेला,सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी,सागर गंगोला,जगदीश तिवारी ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी,प्रकाश बिष्ट,सुन्दर मटियानी,मनीष बिष्ट,कन्हैया बिष्ट,जगत भटृ,कनक पंत,हरीश बिष्ट,सी०एल०टम्टा,सुरेश लोहनी,ललित खोलिया,रवि कुमार आदि उपस्थित थे।