अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी ने अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव में पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता एवं पूर्व में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके अजय वर्मा को आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है जिससे कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।विदित हो कि निकाय चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अल्मोड़ा से मेयर प्रत्याशी के रूप में पूर्व में नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़कर बहुत कम वोटों से पीछे रहने वाले संगठन के प्रति समर्पित एवं सामान्य परिवार से आने वाले अजय वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव कार्यालय में एकत्रित होकर भाजपा मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा को शुभकामनाएं व बधाईयां दी।इसके साथ ही भाजपा ने 40 वार्डों से पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी घोषित की है।इसके साथ ही 40 वार्डों में चुनाव प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। 40 वार्डों में चुनाव की जिम्मेदारी इन सभी प्रभारियो को सौंपी गई है।इनके देख रेख में प्रत्येक वार्ड में चुनाव प्रचार किया जाएगा।बार हाल आगे क्या होता है ये तो भविष्य के गर्त में है। लेकिन अजय वर्मा के नाम पर मोहर लगते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *