अल्मोड़ा-सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर के समीप स्थित शिव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आज धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पालीवाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ जिसमें भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की गई।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत सहित महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति,राष्ट्रगौरव और स्वाभिमान की भावना को सुदृढ़ करना रहा।महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र के आत्मसम्मान का प्रतीक है।शिव उपासना के माध्यम से हम समाज में संस्कार, एकता और आत्मबल का संदेश देते हैं।महिला मोर्चा निरंतर ऐसे आयोजनों के माध्यम से सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमें इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और धर्म के प्रति कर्तव्यबोध कराता है।महिला मोर्चा की सहभागिता यह दर्शाती है कि महिलाएं आज सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना के अग्रिम मोर्चे पर हैं।कार्यक्रम में मोहिनी कनवाल,रमा जोशी,कमला तिवारी,दीपा अधिकारी,सीमा जोशी,रश्मि रस्तोगी,कविता वर्मा, सीमा गोसाई एवं बिंदु भंडारी सहित महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रहित,सांस्कृतिक संरक्षण और समाज कल्याण के संकल्प के साथ पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *