अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अल्मोड़ा के नेतृत्व में आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।विगत दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार विधानसभा में महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी की गई थी। इससे नाराज होकर महिलाओं ने आज उनका पुतला दहन किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लीला बोरा ने कहा कि नीतीश कुमार ने ऐसा कहकर देश की महिलाओं का घोर अपमान किया है और मुख्यमंत्री को अपने इस बयान के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए और तत्काल अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति का बहुत ही ऊंचा स्थान है लेकिन उन्होंने महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी कर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है।इसके लिए महिला मोर्चा इसे कतई भी बर्दाश्त नहीं करेगी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, जिला महामंत्री रेखा आर्या, बीना नयाल,मीना नेगी,नेहा उप्रेती,इंदिरा बिष्ट,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरु रानी,नगर अध्यक्ष अमित शाह,नगर महामंत्री मनोज जोशी,अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य,अजय वर्मा,विनीत बिष्ट,आनंद कनवाल,संजय बिष्ट,मनीष बिष्ट,संदीप श्रीवास्तव,पंकज जोशी, रोहित भोज, मुन्नी रावत,जयंती बिष्ट, अरविंद बिष्ट,गिरीश गोलियां सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *