अल्मोड़ा-अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव में भाजपा पार्षद प्रत्याशी आशा बिष्ट के नर्मदेश्वर वार्ड के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन चुनाव प्रभारी देवाशीष नेगी के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीवंती मेहता, कमला बिष्ट, मुन्नी जोशी, गीता नयाल, चंपा रावत, किरन कांडपाल, हेमा नयाल, तनुजा तिवारी, जानकी बिष्ट, हरीश कुमार, कमलेश्वर वर्मा, विजय तिवारी, गीता पांडे, गीता जोशी, नंदा नयाल, कविता गाड़िया, दीवान सिंह मेहरा, राजेंद्र तिवारी, सपना रजवार, विजय पंत, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, पान सिंह नयाल, प्रदीप बिष्ट, शुभम कांडपाल और संदीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद देवाशीष नेगी ने भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की और कहा कि भाजपा की उम्मीदवार आशा बिष्ट की जीत से नर्मदेश्वर वार्ड में विकास की नई दिशा शुरू होगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा के प्रत्याशी के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पूरी निष्ठा और मेहनत से इस चुनाव में भाजपा को जीत दिलाएंगे और क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *