अल्मोड़ा -भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक पार्टी कार्यालय पाताल देवी में हुई।बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।उन्होने कहा कि सभी बूथ समितियों का गठन लगभग पूर्ण कर लिया गया है तथा पन्ना प्रमुख का कार्य जहाँ बचा है उसे समय रहते पूर्ण कर ले।उसके लिए 28 मई तक किसी भी हालत में पूरा करने को कहा।साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरियाणा प्रदेश की प्रभारी श्रीमती नंदा डगला भी स्वागत किया।जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने 30 मई से 30 जून तक होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की।श्री बिष्ट ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यप्रणाली से विश्व में भारत का विशिष्ट स्थान बन गया है ये हम सभी के लिए गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि 2024 में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिये हम सभी को मिलजुलकर काम करना होगा और भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान देना होगा।बैठक का संचालन जिलामहामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट व ललिल मोहन दोसाद ने संयुक्त रुप से किया।मन की बात पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा ललित मोहन दोसाद महासम्पर्क अभियान के संयोजक ने आगामी 30 मई से शुरु होने वाले महासंपर्क अभियान की जिम्मेदारी सौपी।बैठक मे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व अध्यक्ष रवि रौतेला,लता बोरा,सुभाष पाण्डेय,राजीव गुरुरानी,वरिष्ठ कार्यकर्ता रणजीत सिंह भंडारी, सुभाष मल्होत्रा,वंशी लाल कक्कड़ ,पूर्व प्रदेश मंत्री गंगा बिष्ट ,मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी किरण पंत,ओ.बी.सी मोर्चा प्रदेश सदस्य अजय वर्मा,नरेन्द्र आगरी,पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ,जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट,कैलाश गुरुरानी,आनन्द डंगवाल,बीना नयाल,बीना नयाल,प्रकाश भट्ट आदि उपस्थित रहे।
