अल्मोड़ा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर रविवार को बूथ संख्या 127, राजकीय इंटर कॉलेज पश्चिम भाग, चौघानपाटा में विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में होने वाले आयोजनों की जानकारी देते हुए जनता से सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक गीत का उत्सव नहीं, राष्ट्रभक्ति की नई ऊर्जा का पर्व है।प्रधानमंत्री मोदी ने अंबिकापुर में चल रहे “प्लास्टिक लो, खाना पाओ” अभियान की प्रशंसा करते हुए इसे स्वच्छता और सेवा का अभिनव मॉडल बताया। उन्होंने संस्कृत भाषा की बढ़ती लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी संस्कृति को नए रूप में विश्व तक पहुँचा रही है।आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उन्होंने छठ महापर्व की लोक-आस्था, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की सराहना की, साथ ही अवसर मिले तो इसमें सहभागिता करने का आग्रह किया।कोरापुट कॉफी की सफलता को “वोकल फॉर लोकल” का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए पीएम मोदी ने किसानों को सलाम किया।सीमा सुरक्षा बल और सीआरपीएफ के डॉग स्क्वॉड की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवानों के पराक्रम का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों को देश की शान बताया।कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य,महापौर अजय वर्मा,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कुमाऊं संयोजक कैलाश गिरी, जिला मंत्री मनोज जोशी,जिला मीडिया संयोजक मनीष जोशी (मंटू),जिला आईटी संयोजक गोविंद मेटला,ओबीसी जिला महामंत्री रोहित वर्मा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय वर्मा (अज्जू),अनूप शाह,कृष्ण बहादुर,निशा बिष्ट,अमित साह, चंदन,केतन घर्ति,आशीष डोबरा, राहुल,आशीष जोशी,तरुण कांडपाल और मयंक रौतेला मौजूद रहे।जिला मीडिया संयोजक मनीष जोशी (मंटू) ने कार्यक्रम का सफल संयोजन किया और कहा कि बूथ स्तर पर इस तरह की सहभागिता ही संगठन की वास्तविक शक्ति है।
