अल्मोड़ा-आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वे एपिसोड के उपलक्ष्य में शक्ति केंद्र नंदा देवी में कार्यक्रम का प्रसारण किया गया व देश के वीर शहीदों द्वारा देश के लिए दिये गये बलिदान के लिए उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया।वंही क्षेत्र के लोगो ने भी मन की बात कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिय।मन की बात कार्यक्रम के समापन के बाद देश के लिए शहीद हुए क्षेत्र के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती किरण पंत ने कहा कि आज एक इतिहास कायम हो गया है। 2014 से जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बाग डोर संभाली है तब से लेकर आज तक प्रत्येक महीने लोगो से संवाद किया और नई नई जानकारी दी।जिससे कई लोग अपने पैरों पर खड़े हो गए और कुछ लोगो ने विषम परिस्थितियों में काम करके इतिहास बनाया।आज तक 100 करोड़ लोग मन की बात कार्यक्रम को देख चुके है और मन कि बात कार्यक्रम सिर्फ भारत मे नही विदेशों में भी प्रसिद्ध हो रहा है और कई लोग मन की बात कार्यक्रम में मोदी जी की बातों को सुनकर भारत निर्माण में लग गए है और शहीदों को ऐसे अवसरों पर लगातार सम्मान दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में भी शहीदो के परिवारजनों को सम्मान दिया गया।क्योंकि आज उनकी वजह से ही हम खड़े है।कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान,नगर अध्यक्ष अमित शाह,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत, महामंत्री अर्जुन बिष्ट सहित प्रदेश और जिला पदाधिकारी तथा जनता उपस्थित रही।
