अल्मोड़ा-संसद के शीतकालीन सत्र में नेशनल हाईवे संशोधन विधेयक में पहाड़ी राज्यों के हितों की रक्षा को भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से की मांग की है।मामले को लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा कि आगामी एक दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार द्वारा नेशनल हाईवे संशोधन विधेयक लाए जाने की पुष्टि की गई है।कहा कि पहाड़ी राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियां अन्य राज्यों से भिन्न हैं।इसलिए हाईवे निर्माण से संबंधित नियमों में इन राज्यों के लिए विशेष प्रावधान अनिवार्य किए जाएं।उन्होंने भवन,दुकान प्रभावित होने पर पुनर्वास व्यवस्था करने, अधिग्रहण के बाद पार्किंग व्यवस्था करने,आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बिना देरी त्वरित कार्यवाही करने,वैकल्पिक मार्ग निर्माण आदि की मांग उठाई। यहां ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,त्रिलोचन जोशी,दीक्षांत पवार,एस कुमार, ललित जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
