अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के एक शिष्टमंडल ने भाजपा जिला मंत्री देवाशीष नेगी के नेतृत्व में नगर निगम अल्मोड़ा के अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के समाधान की मांग की।इसके साथ ही शिष्ट मंडल के द्वारा कुछ सुझाव भी नगर निगम को दिए गए जिससे कि आने वाले समय में नगर निगम अल्मोड़ा में स्थित सार्वजनिक शौचालय इत्यादि की सफाई में सुविधा हो।अधिशासी अधिकारी को संबोधित ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा नगर निगम के अंदर स्थित जो सार्वजनिक शौचालय हैं उनमें व्यवस्थित तरीके से सफाई नहीं होती। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव भी दिए कि किस तरीके से इन सार्वजनिक शौचालयों की सफाई की जाए जिससे कि जनता को असुविधा न हो।ज्ञापन के माध्यम से भाजपा जिला मंत्री देवाशीष नेगी ने कहा कि अल्मोड़ा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में गोवंशीय पशु लोगों के द्वारा छोड़े गए हैं जो कभी भी दुर्घटना का सबक बन सकते हैं। सड़क,बाजाल, गलियों में इन पशुओं के द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जाता आ रहा है एवं इन पशुओं से लगातार बच्चों,वरिष्ठ नागरिकों को खतरा बना हुआ है।ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम अल्मोड़ा से अपील की गई कि सड़क पर घूमते हुए गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर गौ सदन पहुंचाया जाए जिससे कि जनता बिना भय के सड़कों,गलियों एवं रास्तों में चल सके।जिला मंत्री देवाशीष नेगी ने कहा कि अल्मोड़ा एक सांस्कृतिक नगरी है और हम सभी लोगों को मिलजुल कर यहां की जो छोटी-बड़ी समस्याएं हैं उनके समाधान के लिए प्रयासरत होना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी के रूप में भी अल्मोड़ा प्रसिद्ध है इसलिए इसकी स्वच्छता एवं सुंदरता को बढ़ाने में हम सभी को अपना योगदान देना होगा।जब अधिशासी अधिकारी से इस सम्बन्ध में बात की गयी तो उन्होंने कहा कि लगातार नगर निगम अल्मोड़ा और उसके कर्मचारी नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार सार्वजनिक शौचालयों की सफाई की जा रही है। शिष्टमंडल के सुझावों पर भी नगर निगम अमले करेगी।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क पर घूमते गौ वंशीय पशुओं को पूर्व में भी नगर निगम के द्वारा पकड़कर गौ सदन भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी नगरनिगम की कार्यवाही जारी रहेगी।इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि अपने पालतू गौ वंश को सड़क पर ना छोड़े।ज्ञापन देने वालों में भाजपा जिला मंत्री देवाशीष नेगी के साथ भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, कृष्ण बहादुर, भानु प्रकाश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *