अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी के जिले के महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट और नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का एक शिष्टमंडल प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस से मिला एवं वार्ता की।उनके द्वारा अधिशासी अभियंता को बताया गया कि गैस गोदाम रोड का काम काफी समय से रुका हुआ है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवम जनता में आक्रोश है।उन्होंने मांग की कि जनता की परेशानियों को दूर करने हेतु तत्काल रुप से रोड सुधारी करण का कार्य प्रारम्भ किया जाए।भाजपा नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू ने बताया कि अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया है कि संबंधित रोड के जेई के बीमार होने के कारण रोड का कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है लेकिन तुरंत ही दूसरे जेई को वहां पर भेजकर तत्काल रुप से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।वार्ता करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, पूर्व नगर महामंत्री कृष्णा सिंह, जिला आईटी के संयोजक गोविंद मटेला,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजा खान,देवेंद्र सतपाल आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *