अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पाताल देवी में जिलाध्यक्ष रमेश बहूगूणा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमें 5 सूत्रीय जिला स्तरीय कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां बांटी गई।जिसमें मुख्य संयोजक के साथ दो सह संयोजक,जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा के पदाधिकारियों की पदों पर नियुक्ति की गयी जिसमें गांव चलो अभियान के संयोजक जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट,सह संयोजक गोविंद मटेला,वन्दना आर्य को नियुक्त किया गया।दीवार लेखन,वाल पेन्टिंग कार्यक्रम के संयोजक संजय डालाकोटी,सह संयोजक देवाशीष नेगी तथा देवेन्द्र नयाल को नियुक्त किया गया।महिला स्वयं समूह सहायता टीम ओर गैर सरकारी संस्था सम्पर्क अभियान संयोजक जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल,सह संयोजक महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा,रेखा आर्य को नियुक्त किया गया।पार्टी ज्वाइन टीम संयोजक जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष आनन्द डंगवाल,गोपाल बिष्ट नियुक्त किए गये।लाभार्थी सम्पर्क टीम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, सह संयोजक दीपक साह कन्नु,नमो ऐप कृष्ण बहादुर सिंह को नियुक्त किया गया।आज की बैठक में महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट ने बताया कि 20 जनवरी से 24 जनवरी तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक भव्य चेली ब्वारी कार्यक्रम अल्मोड़ा नगर मे होना तय हुआ है,जिस कार्यक्रम की हमें जोर शोर से तैयारियां करनी होगी।आज की बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश बहूगूणा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गूरुरानी, महिपाल बिष्ट,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,ललित दोसाद,जिला मंत्री महेश विष्ट,देवाशीष नेगी,जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा,आई टी सेल गोविंद मटेला,जिला सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी,नमो ऐप कृष्ण बहादुर सिंह, रवि कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
