अल्मोड़ा-प्रदेश में हो रही लगातार बिजली कटौती के खिलाफ ब्लाक कांंग्रेस कमेटी भैसियाछाना के कांंग्रेसजनों ने आज ब्लाक कांंग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।इस अवसर पर कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।ब्लाक अध्यक्ष पूरन सुप्याल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के द्वारा पूरे प्रदेश में गर्मी के इस मौसम में लगातार विद्युत कटौती की जा रही है।जिससे किसानों,लघु उद्योगों के साथ ही आम जनता को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा पेयजल वितरण भी प्रभावित हो रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत अन्तर है।आज भाजपा की डबल इंजन सरकार राज्य के लोगों को सुचारू रूप से बिजली उपलब्ध कराने में भी असफल सिद्ध रही है जो सिद्व करता है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार का इंजन किसी काम का नहीं रह गया है।पुतला दहन कार्यक्रम में भैसियाछाना ब्लाक कांंग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल,ब्लाक उपाध्यक्ष दीपक भट्ट, देवराम आर्य,न्याय पंचायत अध्यक्ष नरेश बाराकोटी,भगवती मटेला,जिला पंचायत सदस्य दीपक सनवाल,राजेन्द्र सिंह बिष्ट,नीरज पाण्डे,गोपाल सिंह मेहरा,विजय भट्ट,हरीश बिष्ट,प्रकाश भट्ट, दीवान नैनवाल,प्रदीप कुमार,प्रताप राम,भगवती प्रसाद आर्या,महेश राम,अर्जुन सिंह,शिवराम,नन्दन राम,चन्दन राम सहित अनेकों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।
