अल्मोड़ा-भाई दूज पर रेड क्रॉस ने सफाई अभियान चलाया। रविवार को नगर के चौहान पाटा में गांधी मूर्ति के पास पुष्प वाटिका में रेड क्रॉस की टीम ने सफाई अभियान चलाया।इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम डॉक्टर जगदीश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में हुआ तथा कार्यक्रम का शुभारम्भ आनंद सिंह बगडवाल द्वारा किया गया। सफाई कार्यक्रम में झाड़ियाँ काटी गयी तथा फ्लॉक्स एवं कनेर,रात की रानी आदि के पौधे लगाये गए।महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास स्थित पुष्प वाटिका में हुए पौधारोपण कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष मनोज सनवाल,सचिव आशीष वर्मा,हरीश कनवाल, ब्रह्माकुमारी से रजनी पंत,हीरा कनवाल आदि ने भाग लिया। इस दौरान भविष्य में भी हर द्वितीय शनिवार को सफाई अभियान चलाने एवं अन्य चौराहों में पुष्प वाटिकाओं का उद्धार करने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *