अल्मोड़ा-सी एल सेन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट जो कि उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में हेमवती नंदन बहुगुणा इनडोर स्टेडियम अल्मोड़ा में दिनांक 17 फरवरी से 19 फरवरी तक सेन सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सोसाइटी व जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा द्वारा आयोजित होने जा रहे मिनी जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट की ऑफिशियल टी शर्ट दिनांक 15 फरवरी को जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह द्वारा लॉन्च की गई।यह टूर्नामेंट अंडर 8,9,10 और अंडर 11 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया जा रहा है ।इसमें उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।अंतरराष्ट्रीय कोच डी के सेन का मूल उद्देश्य उत्तराखण्ड के लिए बैडमिंटन खेल में नई पौध को आगे लाने के लिए किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 17 फ़रवरी को शाम 5 बजे कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत व जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा किया जाएगा।विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीओ राम जी शरण उपस्थित रहेंगे।टी शर्ट की लांचिंग के अवसर पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बी एस मनकोटी, अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच डी के सेन,उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल,टूर्नामेंट आयोजक सचिव गोकुल मेहता, बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के कोषाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, वीरेंद्र कुमार सिंह,सौरभ रावत, पंकज कांडपाल आदि उपस्थित रहे।
